Showing posts with label poem. Show all posts
Showing posts with label poem. Show all posts

Thursday, 13 March 2014

दुआ

इस सूनी राह पर तन्हा चल सकता हूं मैं,
जो याद आइ तेरी तो खुद ही मुस्कुरा लूँगा मैं |

जो आएंगे किस्मत में गम के पत्थर ,
तो इस राह की खाक को तन्हा छान लूँगा मैं |

देर लगी पर अब समझ आया है मुझे,
जो चल पड़ा हूं तो कभी ना लौट पाऊँगा मैं |

नहीं चाहिये शान और शौहरत की ज़िन्दगी',
बस सुकून मिले मुझे , दुआ मे यही मांग पाऊँगा मैं |

-अबरार